फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The journey of the villages of Punjab will be safe, the work of the Burmese has started

पंजाब के गांवों का सफर होगा सुरक्षित, बर्मों का काम हुआ शुरू

Sun, 12 Jun 2022 09:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
The journey of the villages of Punjab will be safe, the work of the Burmese has started
राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से पंजाब मंडी बोर्ड ने गेहूं की कटाई के सीजन के बाद किसानों और संबंधित जिला प्रशासन के सहयोग से राज्य भर में ग्रामीण लिंक सड़कों के किनारों पर बर्मों (कच्चे किनारे) के निर्माण के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के अंतर्गत अब तक करीब 2500 किलोमीटर लिंक सड़कों को कवर किया जा चुका है। सड़क की बर्में ना होने के कारण कई हादसे होने के अलावा नई बनी सडक़ों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

कई लिंक सड़कों के साथ बर्में ना होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इससे ग्रामीण लिंक सड़कें तंग हो गई हैं, इस कारण उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन सरवजीत सिंह ने बताया कि किसान भी लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए इस नेक प्रयास के लिए अधिकारियों को दिल से सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह कदम तंग लिंक सड़कों के कारण घट रहे सड़क हादसों की घटनाओं को घटाने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे कई कीमती जानें बच जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी अधिकांश काम धान के बिजाई सीजन के शुरू होने से पहले मुकम्मल होने की संभावना है।
विज्ञापन

चेयरमैन के दिशा-निर्देशों पर मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने रोड बर्मों के निर्माण के लिए फील्ड इंजीनियरों को विस्तारपूर्वक हिदायतें जारी कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में कोई भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रवि भगत ने कहा कि हर अधिकारी को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा एवं मेहनत से निभानी चाहिए, जिससे काम को समयबद्ध और परिणाममुखी ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अनुसार फील्ड इंजीनियरों ने सड़क के बर्मों के निर्माण और बर्मों पर मिट्टी भरने का कार्य आरंभ किया गया है। गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़ी खेती वाली जमीन में से मिट्टी लाकर काम को आधुनिक मशीनों से पूरा किया जा रहा है। यह विधि सुनिश्चित बनाती है कि कृषि योग्य भूमि का स्तर खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed