फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The innocent child kept wandering in search of his mother, the police came to his aid.

Panchkula News: मां को ढूंढता भटकता रहा मासूम, पुलिस बनी सहारा

Sun, 01 Mar 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The innocent child kept wandering in search of his mother, the police came to his aid.
सेक्टर-12ए में 4 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मां की तलाश में घर से निकलकर भटक रहे चार वर्षीय मासूम को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिवार से मिलवा दिया। बच्चे के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सेक्टर-12ए में एक छोटा बच्चा अकेला घूम रहा है। सूचना मिलते ही ईआरवी-534 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में ईएचसी दिलबाग सिंह और एसपीओ यशपाल शामिल थे।
विज्ञापन

मौके पर बच्चा डरा-सहमा मिला, जो केवल अपना नाम ही बता पा रहा था। पुलिस टीम ने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पास स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर बच्चों से जानकारी ली गई। इसी दौरान एक छात्रा ने बच्चे को पहचान लिया और बताया कि वह उसके पड़ोस में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में बच्चे की बड़ी बहन भी उसे तलाशते हुए वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि बच्चे की मां पास की एक कोठी में काम करने गई थी और मासूम उसे ढूंढते हुए घर से बाहर निकल आया था। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने ईएचसी दिलबाग सिंह और एसपीओ यशपाल की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed