फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The helpless and the elderly will reach the temple by wheel chair and lift

Panchkula News: असहाय और बुजुर्ग व्हील चेयर और लिफ्ट से पहुंचकर करेंगे मां के दर्शन

Thu, 27 Mar 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The helpless and the elderly will reach the temple by wheel chair and lift
पंचकूला। चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने मंदिर को सजाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार नवरात्र 30 मार्च से शुरू होकर सात अप्रैल तक चलेंगे। श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में भी इस पावन पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर प्रशासन और पुजारी विशेष पूजा-अर्चना की योजना बना रहे हैं ताकि भक्तों को आध्यात्मिक और धार्मिक अनुभव का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

मंदिर की सफाई और साज-सज्जा जारी : नवरात्र से पहले मंदिर परिसर की सफाई और सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। देवी की मूर्ति का विशेष शृंगार किया जाएगा। साथ ही पूरे परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। नवरात्र में करीब 20 तरह के फूल माता रानी के दिव्य भवन की शोभा में बढ़ाते नजर आएंगे। फूल कोलकाता, यूपी और दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से मंगवाए जा रहे हैं। भक्तों के लिए सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंदिर प्रशासन अतिरिक्त सुरक्षा और व्यवस्था करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed