फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The heat showed its anger... the temperature was higher than normal.

Panchkula News: गर्मी ने दिखाए तेवर... सामान्य से ज्यादा हुआ तापमान

Mon, 08 Apr 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The heat showed its anger... the temperature was higher than normal.
चंडीगढ़। शहर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय में काफी तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक रोजाना गर्मी बढ़ेगी। 12 अप्रैल तक पारा 35 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी देखी जाएगी। विभाग के अनुसार महीने के आखिर तक तापमान 40 डिग्री के करीब या उसे भी पार कर सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को भी दिन के समय में तेज धूप निकलेगी और तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed