फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The government did not give one and a half crores for treatment, treatment stopped for 26 days on Ayushman card in civil hospital

Panchkula News: सरकार ने इलाज के नहीं दिए डेढ़ करोड़, सिविल अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर 26 दिन से इलाज बंद

Fri, 27 Jun 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The government did not give one and a half crores for treatment, treatment stopped for 26 days on Ayushman card in civil hospital
पंचकूला। सिविल अस्पताल में भले ही आयुष्मान कार्ड पर हर साल पांच लाख रुपये के इलाज के दावे किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत कुछ और है। डेढ़ करोड़ रुपये की पेमेंट स्वास्थ्य विभाग की ओर से हार्ट सेंटर को नहीं किए जाने के कारण लोगों का इलाज रुक गया है। पिछले 26 दिन से यह इलाज नहीं किया जा रहा है। लोगों को इलाज के लिए दूसरी जगह या इंतजार के लिए कहा गया है। इस कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसे की पेमेंट को लेकर उच्चाधिकारियो और हार्ट सेंटर के अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। इसके बाद भी पैसे की पेमेंट का कोई निदान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर -6 अस्पताल में हार्ट सेंटर पीपीपी मोड पर मेडिट्रिना हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ चलाया जा रहा है। इस अस्पताल में रोजाना की 80 मरीजों की ओपीडी है। इसमें आयुष्मान कार्ड पर रोजाना एक हार्ट स्टंट का ऑपरेशन होता है। इसमें 26 दिन में अस्पताल की ओर से 26 ऑपरेशन टाले गए हैं। इस कारण लोगों को इलाज यहां से शिफ्ट होकर दूसरी जगह करवाना पड़ा है।
विज्ञापन

इलाज नहीं होने से परेशान हो रहे मरीज
पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी से आए रमेश कुमार ने बताया कि हार्ट में स्टंट लगना था, लेकिन आयुष्मान के तहत इलाज के लिए मना किया गया है। इस कारण परेशानी हुई है। बरवाला से आए सुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक आयुष्मान कार्ड से हार्ट का ऑपरेशन होना था, लेकिन अभी मना किया है। अब इलाज के लिए दूसरी जगह पर जाना पड़ेगा। वहीं, अन्य भी इस दिक्कत से दोचार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेमेंट आने के बाद शुरू करेंगे इलाज
मेडिट्रिना हॉस्पिटल हार्ट सेंटर के हेड सतीश नायर ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। इस कारण सेंटर की ओर से आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद किया गया है। आयुष्मान के अलावा बीपीएल और एससी कैटेगिरी के मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के अंदर जैसे ही हमारी पेमेंट आएगी हम इलाज शुरू कर देंगे।

आयुष्मान कार्ड पर मरीजों का इलाज 26 दिन से बंद हैं। इस मामले को लेकर पीपीपी मोड पर चलने वाले हार्ट सेंटर के अधिकारियोंं के साथ मीटिंग हुई है। जल्द ही पेमेंट करवाएंगे और मरीजों को इलाज मिलेगा।
- डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed