Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The first goal is to clear the topic daily after studying for six hours.

10वीं सीबीएसई की परीक्षा में भवन विद्यालय के साई गौरव साहू ने पंचकूला में हासिल किया पहला स्थान

Sat, 23 Jul 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The first goal is to clear the topic daily after studying for six hours.
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा में पंचकूला सेक्टर-15 भवन विद्यालय के साईं गौरव साहू ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला पंचकूला में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के दौरान वह रोजाना छह घंटे पढ़ाई करते थे। यह उनकी पहली प्राथमिकता थी। इसी कारण उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पिता सुमन्य साहू फार्मास्यूटिकल कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं उनकी मां बबीता साहू हाउस वाइफ हैं। पढ़ाई के तनाव को दूर करने के लिए वह स्केचिंग करते थे और उन्होंने अपने माता-पिता को अपना रोल मॉडल बताया है। वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के दौरान स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाई में उनकी बहुत मदद की। इस कारण वह इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं। किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए टारगेट बनाकर पढ़ाई करें तो वह उसमें सफलता हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने मेहनत कर हासिल किए 96.4 फीसदी अंक
भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला के छात्र सुशील गुप्ता ने दसवीं क्लास में 96.4 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इंग्लिश में 99, हिंदी में 99, साइंस में 95, एसएसटी में 95 और गणित में 94 अंक प्राप्त किए हैं। सुशील ने बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे और जो स्कूल में काम मिलता था उसे रोजाना ही पूरा करके रिवीजन भी करते थे। इसी वजह से अंत तक उन्हें सब स्मरण रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि रट्टा मारने के बजाय समझने पर ज्यादा ध्यान दिया और पूरे फोकस के साथ पढ़ाई की। हालांकि उन्हें ज्यादा अंकों की उम्मीद थी। सुशील ने कहा कि वह अब अगली क्लासों में और ज्यादा मेहनत करके ज्यादा अंक हासिल करेंगे। वह अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों के साथ अपने माता-पिता को भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed