फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The file of the case of 20 crore wheat scam reached the bureau

बीस करोड़ गेहूं घपले के मामले की फाइल ब्यूरो के पास पहुंची

Wed, 01 Sep 2021 09:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
The file of the case of 20 crore wheat scam reached the bureau
अमृतसर। सिविल सप्लाई विभाग के जंडियाला गुरु स्थित आठ गोदामों में एक इंस्पेक्टर की ओर से बीस करोड़ रुपये की गेहूं गायब किए जाने के मामले की फाइल ब्यूरो के पास पहुंच गई है। पंजाब सरकार ने पिछले माह अंतिम सप्ताह ही जंडियाला गुरु थाना के मामले की जांच विजिलेंस विभाग को दी थी। जंडियाला गुरु की पुलिस ने कल ही इस केस की फाइल विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी है।
विज्ञापन

इसके बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने जिला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर सहित कुछ अन्य विभागीय अधिकारियों को तलब किया है। बताया जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में ब्यूरो इसमें कुछ विभागीय इंस्पेक्टरों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी करेगा। इस संबंध में जब विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी परमपाल सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही इसमें शामिल विभागीय अन्य अधिकारियों के नामों का भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है मामला
जंडियाला गुरु ब्लाक में तैनात सिविल सप्लाई के इंस्पेक्टर जसदेव सिंह के अचानक गायब होने के बाद विभाग की पांच अलग-अलग विजिलेंस टीमों ने जंडियाला गुरु स्थित विभाग के आठ गोदामों केसरकारी गेहूं के स्टाक की जांच की थी। जांच के दौरान बड़े खुलासे सामने आए। जांच के दौरान पता चला कि इनमें रखी 50 किलो वाली 1 लाख 45 हजार और 787 बोरी जबकि 30 किलो वाली 47 हजार 556 बोरी गायब मिली। जंडियाला गुरु पुलिस ने छह अगस्त को विभागीय इंस्पेक्टर जसदेव सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई और इंस्पेक्टर भी हैं ब्यूरो के निशाने पर
वैसे तो विजिलेंस ब्यूरो जंडियाला गुरु इलाका के आठ गोदामों में हुई 20 करोड़ रुपये की गेहूं की हेराफेरी मामले में ही जांच करेगी। लेकिन इसके साथ ही सिविल सप्लाई विभाग के कई और इंस्पेक्टर भी ब्यूरो के निशाने पर हैं। पिछले समय के दौरान शहर के कई अन्य गोदामों में भी गड़बड़ियां किए जाने को लेकर ब्यूरो के पास शिकायतें पहुंची हैं। हो सकता है कि इस मामले के साथ-साथ शहर के अन्य गोदामों में तैनात इंस्पेक्टरों को भी नोटिस जारी कर दिए जाएं।

जांच टीम का एक इंस्पेक्टर अमृतसर में नियुक्ति को लड़ा रहा तिकड़म
अगस्त माह के शुरुआती दौर में जंडियाला गुरु इलाका में सिविल सप्लाई विभाग के आठ गोदामों से 20 करोड़ रुपये की गेहूं गायब होने पर जिला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर ने पंजाब के दूसरे जिलों से विभागीय इंस्पेक्टरों पर आधारित टीमें गठित की। जांच पूरी होने के बाद बाकी सभी इंस्पेक्टर तो अपने जिलों में लौट गए मगर एक इंस्पेक्टर ने इस बीच ही गेहूं की 42 हजार बोरी बरामद कर लिए जाने की खबर छपवा आला अधिकारियों की गुडबुक्स में शामिल होने की कोशिश की, ताकि अब उसे अपने मूल तैनाती वाले जिला में जाना न पड़े और उसकी अमृतसर जिला में ही नियुक्ति हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed