फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The family went to Goa, the thieves drank alcohol in the drawing room, stole jewelery and cash worth ten lakhs and escaped

Panchkula News: गोवा गया परिवार, चोरों ने ड्राइंग रूम में पी शराब, दस लाख के गहने-नकदी चुराकर हुए फरार

Tue, 28 Nov 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
The family went to Goa, the thieves drank alcohol in the drawing room, stole jewelery and cash worth ten lakhs and escaped
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। चोरों ने सेक्टर-12 के मकान नंबर-694 में शराब पीकर चोरी की वारदात को तसल्ली से अंजाम दिया है। मकान मालिक परिवार के साथ गोवा घूमने गया था। ड्राइंग रूम में शराब पीने के बाद गिलास और बोतल वहीं छोड़कर चोर फरार हो गए। मकान मालिक के अनुसार चोरों ने करीब 10 लाख के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पुलिस, सीआईए और फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-12 के मकान नंबर-694 निवासी लोहित ने बताया कि वह परिवार समेत गोवा घूमने गया था। 26 नवंबर की शाम उनकी नौकरानी घर के सामने का बेड़ा साफ करने आई तो उसने घर का दरवाजा खुला देखा। उसने तुरंत सामने वाले को मामले की सूचना दी। उसी दौरान नौकरानी ने लोहित को भी फोन कर दरवाजा खुले होने की जानकारी दी। अगले दिन 27 नवंबर की शाम 5 बजे लोहित परिवार के साथ घर पहुंचे तो देखा कि घर के मेन गेट का लॉक टूटा हुआ है। घर के अंदर डायनिंग रूम, किचन, पूजा रूम, कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

घर के कमरों में मौजूद आलमारी में रखा सोने के जेवर और नकदी गायब थी। इसके अलावा भी कुछ अन्य सामान गायब मिला। लोहित ने बताया कि जाने से पहले आधे से ज्यादा सोने के गहने उन्होंने बैंक में रख दिया था। उनके अनुसार चोरी की वारदात को तसल्ली से अंजाम दिया गया। घर के ड्राइंग रूम में शराब की बोतल और गिलासें रखी हुई थीं। शराब की बोतल आधी खाली पड़ी थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात के दौरान चोरों ने मिलकर शराब पी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस आस पड़ोस के घरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दो से तीन दिन के अंदर घर के पास से गुजरने वाले लोगों में आरोपी की पहचान की जा सके। इसके अलावा पांच दिनों का घर के आसपास के एरिया का पुलिस मोबाइल डंप भी उठाएगी ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed