फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu attack on Punjab govt for form new SIT in Kot Kapura firing case

कैप्टन पर सिद्धू ने साधा निशाना: कहा- गृहमंत्री की नाकामी के कारण हाईकोर्ट का फैसला मानने को सरकार हुई मजबूर

Sun, 09 May 2021 01:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 09 May 2021 01:00 PM IST
सार

सिद्धू ने शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से गठित नई एसआईटी पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि नई एसआईटी को छह माह का समय देकर यह साफ कर दिया गया है कि राज्य सरकार इस बड़े और अहम मसले को चुनाव आचार संहिता तक लटकाए रखना चाहती है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu attack on Punjab govt for form new SIT in Kot Kapura firing case
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : twitter

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर पंजाब सरकार की ओर से नई एसआईटी गठित किए जाने के अगले ही दिन शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि गृह मंत्री (कैप्टन) की नाकामी के कारण राज्य सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उन आदेशों को मानने पर मजबूर होना पड़ा है, जिनके खिलाफ पंजाब के लोग एकजुट हैं।
विज्ञापन


सिद्धू ने शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से गठित नई एसआईटी पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि नई एसआईटी को छह माह का समय देकर यह साफ कर दिया गया है कि राज्य सरकार इस बड़े और अहम मसले को चुनाव आचार संहिता तक लटकाए रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने ट्वीट किया- जानबूझकर की जाने वाली देरी से होने वाली नाइंसाफी लोगों से मिले समर्थन के साथ धोखा है। कई जांच के बाद एसआईटी और 6 साल का समय बीतने के बाद सबूत कमजोर हुए हैं, जबकि अभियुक्तों को इसका लाभ मिला है, एक ही मामले में बार-बार जांच के कारण उन्होंने अपना बचाव मजबूत कर लिया है।


उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू ने इससे पहले भी कोटकपूरा कांड पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट कर कैप्टन को यह कहते हुए जिम्मेदार ठहराया था कि एसआईटी की जांच अदालत में रद्द होने की जिम्मेदारी गृह मंत्री को लेनी चाहिए। साथ ही सिद्धू ने इस मामले में राज्य के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा का कैप्टन द्वारा बचाव किए जाने की भी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed