{"_id":"6501f074544fe3072c066bd8","slug":"the-face-of-tehsil-complexes-of-punjab-will-change-at-a-cost-of-rs-158-crore-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-238184-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 158 करोड़ की लागत से पंजाब के तहसील कांप्लेक्सों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 158 करोड़ की लागत से पंजाब के तहसील कांप्लेक्सों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के तहसील व सब तहसील कांप्लेक्सों की जल्द ही सूरत बदल जाएगी। सरकार ने नई तहसीलों/सब तहसीलों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए करीब 158 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए और राजस्व विभाग के काम को और अधिक सुचारु बनाने के लिए नई पहल की है। इससे पहले 100 करोड़ के करीब राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन कुछ जिलों के बजट में वृद्धि किए जाने के बाद अब तक 158 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। चमकौर साहिब, चीमा (संगरूर), दिढ़बा और बनूड़ में बनने वाली नई इमारतों के लिए क्रमवार 5.14, 4.31, 10.68 और 3.05 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इनमें से चीमा और दिढ़बा तहसील कॉम्पलेक्सों का नींव पत्थर खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मई 2023 में रखा था। इसके अलावा होशियारपुर के नये तहसील कॉम्प्लेक्स के लिए 6.52 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। नकोदर का नया तहसील कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए 6.18 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। बठिंडा जिले की तीन सब तहसीलों गोनियाना, नथाना और बालियांवाली के कॉम्प्लेक्साें के निर्माण के लिए क्रमवार 1.04 करोड़, 1.47 करोड़ और 1.42 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
तलवंडी साबो के तहसील कॉम्प्लेक्स के लिए 5.98 करोड़ की राशि दी गई है। जिला फतेहगढ़ साहिब में बस्सी पठाना में नई इमारत के निर्माण के लिए 8.61 करोड़ जारी किए गए हैं। अबोहर में नई इमारत के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ दिए गए हैं। इसी तरह कलानौर के लिए 6.60 करोड़, बटाला के लिए 11.06 करोड़, सुल्तानपुर लोधी के लिए 5.50 करोड़ और तहसील कॉम्प्लेक्स फगवाड़ा के लिए 5.98 रुपये जारी किए गए हैं।
मालेरकोटला जिले के अहमदगढ़ और अमरगढ़ में बनने वाले नए कॉम्प्लेक्साें के लिए 9.42 और 6.69 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के कई जिलों की तहसीलों/ सब- तहसीलों जैसे बरनाला, फरीदकोट, समाना, फिल्लौर, गुरदासपुर, लुधियाना, शाहकोट, कपूरथला, रूपनगर, दीनानगर, मुक्तसर साहिब, जालंधर, पठानकोट आदि का रूप भी संवारा जाएगा।