फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The employees of the company supplying communication equipment to government departments committed fraud

सरकारी विभागों को कम्युनिकेशन इक्विपमेंट सप्लाई करने वाली कंपनी के मुलाजिमों ने किया फर्जीवाड़ा

Thu, 06 Oct 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The employees of the company supplying communication equipment to government departments committed fraud
पंचकूला। राज्य सरकार के विभागों और डिफेंस में करीब 20 साल से कम्युनिकेशन इक्विपमेंट सप्लाई करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारी द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। कंपनी के जनरल मैनेजर की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-5 स्थित सूर्या टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के जीएम अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी करीब 20 सालों से अलग-अलग राज्यों के सरकारी विभाग और डिफेंस विंग को कम्युनिकेशन इक्विपमेंट सप्लाई करती आ रही है। उन्होंनेे बताया कि विजय डोगरा और हरीश चंद्र कंपनी के पूर्व कर्मचारी हैं। इन दोनों ने कंपनी के पुराने कागजात चोरी कर लिए। जो उनके कंप्यूटर में थे।
विज्ञापन

इसके अलावा दोनों कर्मचारियों द्वारा कंपनी के अधिकारियों का फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर अलग-अलग सरकारी विभागों में गलत ई-मेल किया जा रहा है। इस वजह से कंपनी की इमेज खराब हो रही है। साथ ही कंपनी के कुछ स्पेयर पार्ट्स भी दोनों ने चुराए हैं। इसकी रिकवरी के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed