फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The electricity supply of Khedi and Haripur villages should be directly connected to the power house

Panchkula News: खेड़ी और हरिपुर गांवों की बिजली सप्लाई को सीधे पावर हाउस से जोड़ा जाए

Sat, 24 May 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The electricity supply of Khedi and Haripur villages should be directly connected to the power house
रायपुररानी। रायपुररानी बिजली विभाग कार्यालय में शुक्रवार को गांव खेड़ी और हरिपुर के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हुए। बिजली आपूर्ति में आ रही परेशानियों को लेकर एसडीओ के नाम ज्ञापन जेई मदन को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक समिति सदस्य कमलदीप शर्मा, गांव हरिपुर के सरपंच सुनील कुमार और अन्य मौजिज ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि हाल ही में आए तूफान के कारण उनके गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिनों तक ठप रही, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों की बिजली लाइन समलेहड़ी और हरयोली गांवों से होकर आती है। जब इन गांवों में खंभे गिरते हैं या लाइन खराब होती है तो उसका सीधा असर खेड़ी और हरिपुर की बिजली सप्लाई पर पड़ता है। तूफान के दौरान भी यही स्थिति देखने को मिली। समलेहड़ी और हरयोली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं जिससे खेड़ी और हरिपुर दो दिन अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि इस तरह की समस्या वे लंबे समय से झेल रहे हैं। जब भी मौसम खराब होता है या किसी तकनीकी कारण से अन्य गांवों में लाइनें गड़बड़ाती हैं, तो उनका गांव भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की कि उनके गांवों की बिजली सप्लाई को सीधे पावर हाउस से जोड़ा जाए। इससे न केवल बिजली आपूर्ति नियमित होगी, बल्कि आपात स्थिति में भी गांव को जल्दी से बिजली मिल सकेगी।

उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि ग्रामीणों की इस वाजिब मांग पर जल्द कार्रवाई की जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो वे आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed