{"_id":"69fe475fe888223e7a0c6a11","slug":"the-election-din-has-subsided-now-it-is-time-to-vote-panchkula-news-c-87-1-pan1001-136185-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: थम गया चुनावी शोर, अब वोट की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: थम गया चुनावी शोर, अब वोट की बारी
विज्ञापन
पंचकूला में 10 मई को 2.07 लाख मतदाता चुनेंगे मेयर और पार्षद, 204 बूथों पर होगा मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी न जनसभाएं कर सकेंगे और न ही लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार होगा। इसके साथ ही शहर की सियासत अब सीधे मतदाताओं के दरवाजे तक पहुंच गई है। अगले दो दिन उम्मीदवार गुप्त बैठकों और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहेंगे।
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 मई को पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा। इस बार शहर के 2 लाख 7 हजार 379 मतदाता मेयर और पार्षदों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी। मतदाता एक वोट मेयर पद के लिए और दूसरा अपने वार्ड के पार्षद पद के लिए डाल सकेंगे।
विज्ञापन
20 वार्ड, 204 बूथ और कड़ी सुरक्षा
नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्डों में कुल 204 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 13 बूथ वार्ड नंबर-17 में बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वार्डवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। पोलिंग स्टाफ की अंतिम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। प्रशासन के अनुसार मेयर पद के लिए 204 ईवीएम मशीनें और 41 रिजर्व मशीनें रखी गई हैं, जबकि पार्षद पदों के लिए 204 ईवीएम और 58 रिजर्व मशीनें निर्धारित की गई हैं। शनिवार को मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों का वितरण किया जाएगा।
किस वार्ड में सबसे ज्यादा मतदाता
वार्ड नंबर-17 में सबसे ज्यादा 6,328 पुरुष और 5,829 महिला मतदाता हैं, जबकि वार्ड नंबर-14 भी बड़े वार्डों में शामिल है, जहां 6,197 पुरुष और 5,660 महिला मतदाता मतदान करेंगे। कुल मतदाताओं में 1,08,227 पुरुष, 98,447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
13 मई को आएंगे नतीजे
मतगणना 13 मई को सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का दावा किया है।