फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The education department will organize camps in three schools of Panchkula from June 14 to 20

Panchkula News: शिक्षा विभाग की ओर से 14 से 20 जून तक पंचकूला के तीन स्कूलों में लगाया जाएगा शिविर

Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The education department will organize camps in three schools of Panchkula from June 14 to 20
पंचकूला। पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों को निपुण बनाने व उनका ज्ञान का स्तर बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर लगाने की योजना बना रहा है। शिविर से शिक्षकों को बच्चों में नवाचार, रचनात्मकता व कौशल विकास करने के लिए दक्ष बनाया जाएगा। शिविर 14 से 20 जून तक लगाया जाएगा। शिविर में शिक्षकों को नई लागू शिक्षक सहायक सामग्री, पुस्तकें व पाठ्यक्रम के बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर डिजिटलाइज किया गया है, जिसमें जिले व राज्य स्तर के अधिकारी जुड़ेंगे। वहीं, कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए प्रशिक्षण शिविर स्थल के कमरों में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर में पंचकूला जिले में करीब 700 शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण
शिविर में पंचकूला जिले के पंचकूला शहर, कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में दस बैच प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्राइमरी स्कूल में करीब सात सौ शिक्षकों का शिक्षकों का टेस्ट भी होगा। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर पंचकूला पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15, गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 सहित अन्य जगहों पर 14 से 20 जून तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ये है प्रशिक्षण का उद्देश्य
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों को निपुण बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस बार पुस्तकों में बदलाव भी किया गया है। बच्चों को पढ़ाने के लिए इनोवेटिड किताबों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पुस्तकों में नवाचार, कौशल विकास व रचनात्मकता पर जोर दिया गया है। पुस्तकों में एसोसिएट करना, सवाल करना, ऑब्जर्व करना, नेटवर्क करना और प्रयोग करना पर बल दिया गया है। शिक्षकों को यह बच्चों के साथ प्रयोग करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed