{"_id":"6171986671e25e70ce6c5049","slug":"the-driver-misbehaved-with-the-conductor-the-bus-owner-s-contract-will-be-canceled-bureau-news-pkl4307484179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर से चालक ने की बदतमीजी, बस मालिक का ठेका होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर से चालक ने की बदतमीजी, बस मालिक का ठेका होगा रद्द
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम के बस चालक को कंडक्टर के साथ बदतमीजी व गाली-गलौज करना भारी पड़ गया। इस मामले में बस मालिक को भी खामियाजा भुगतना पड़ा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चरखी दादरी में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने और संबंधित बस मालिक का ठेका रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।
मूलचंद शर्मा ने सख्त लहजे में हिदायत दी है कि यदि कोई कर्मचारी या किलोमीटर स्कीम की बस का ड्राइवर बदतमीजी करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी के सब डिपो लोहारू से सुबह 7 बजे प्रतिदिन हरियाणा रोडवेज की बस जयपुर के लिए चलती है। बुधवार को आम दिनों की तरह बस तय समय पर चली। इसे चालक संदीप चला रहा था। राजस्थान के झुंझुनू में जब तय समय पर बस नहीं पहुंची तो कंडक्टर मनीष ने चालक को इसे समय सारिणी के अनुसार चलाने के लिए कहा। आरोप है कि चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ड्राइवर सवारियों से भरी बस को बीच रास्ते पिलानी में छोड़कर चला गया। कंडक्टर मनीष ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो मंत्री मूलचंद शर्मा के पास पहुंचा।
उन्होंने आरोपी चालक पर मामला दर्ज करवाने के आदेश महाप्रबंधक चरखी दादरी को दे दिए हैं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा रोडवेज जनता की सुविधा के लिए है, यदि कोई विभागीय कर्मचारी या किलोमीटर स्कीम का कोई चालक बदतमीजी करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे। इस बस ठेकेदार की जितनी भी बसें लगी होंगी, सभी का ठेका रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आम जनता को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।