फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The dog pond built for stray dogs in Panchkula is closed, dogs are biting people daily

Panchkula News: पंचकूला में लावारिस कुत्तों के लिए बना डॉग पोंड बंद, रोजना लोगों को काट रहे कुत्ते

Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The dog pond built for stray dogs in Panchkula is closed, dogs are biting people daily
पंचकूला। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में कुत्तोंं को डॉग शेल्टर में रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन पंचकूला मेंं डॉग पोंड बनाए जाने के बाद भी इन्हें रखा नहीं जा रहा है। इस कारण रोजाना यहां पर 15 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण लोगाें मेंं दहशत बनी है। अभी तक शहर में डॉग बाइट पर जुर्माना देने के लिए कमेटी भी नहीं बनाई गई है। इस कारण किसी को जुर्माना नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम में सौ पालतू डॉग रजिस्टर्ड हैं। शहर में लावारिस कुत्ते छह हजार के करीब हैं। नसबंदी करने के बाद इन्हेंं डॉग पौंड सुखदर्शनपुर में नहीं रखा जा रहा है। इस कारण लोगों को आए दिन कुत्ते काट रहे हैं। एक हजार क्षमता का डॉग पौंड वर्ष 2023 में बनाया गया था। इस पर निगम ने 4.7 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह से पंचकूला में लागू होना चाहिए। इससे डॉग बाइट के मामले रुक जाएंगे। - सुनीत सिंगला, नगर निगम डॉग्स कमेटी के चेयरमैन


पंचकूला में कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पंचकूला में लागू होंगे तो उनका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। -आरके सिंह, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed