फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Deputy Superintendent of Gurugram Jail approached the High Court for anticipatory bail

गुरुग्राम जेल उपअधीक्षक की याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस

Tue, 04 Jan 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Superintendent of Gurugram Jail approached the High Court for anticipatory bail
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुग्राम जेल के उपाधीक्षक कुलदीप हुड्डा की अग्रिम जमानत की मांग पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए कुलदीप हुड्डा ने बताया कि उसके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत मांगने व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। एफआईआर के अनुसार याचिकाकर्ता गैंगस्टर पपला के साथी संदीप से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता से हर महीने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के अनुसार संदीप को तंग किया जा रहा था और चक्की में डालने की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद चक्की से बचने के लिए जमीन बेच कर 21 लाख रुपये का इंतजाम किया गया और यह राशि याचिकाकर्ता को दी गई। याचिकाकर्ता ने आरोपों को निराधार करार देते हुए अग्रिम जमानत की मांग की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed