फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Deputy Commissioner reviewed the development works of 35 villages, the meeting of the District Level Committee constituted under the Ru-Urban Scheme at the Mini Secretariat located in Sector-1

उपायुक्त ने 35 गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा की, सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में रू-अर्बन स्कीम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक

Tue, 03 May 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner reviewed the development works of 35 villages, the meeting of the District Level Committee constituted under the Ru-Urban Scheme at the Mini Secretariat located in Sector-1
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में रू-अर्बन स्कीम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष महावीर कौशिक ने की। बैठक के दौरान महावीर कौशिक ने रू-अर्बन स्कीम के तहत गणेशपुर कलस्टर के 35 गांवों में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में गणेशपुर कलस्टर की संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गई। जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति के उपरांत संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अब रू-अर्बन की राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष महावीर कौशिक ने बताया कि रू-अर्बन स्कीम के तहत पिंजौर खंड के 38 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए 110.64 करोड़ रुपये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गांवों में लोगों को शहरों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि गांव की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में संशोधन किया गया है, जिसके तहत वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के अलावा 28.15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के प्रस्तावित नए कार्यों को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन

कलस्टर में नए कार्यों को शामिल किया
उपायुक्त ने बताया कि संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के तहत कलस्टर में आने वाले गांवों में जिन नए कार्यों को शामिल किया गया है, उनमें महिला सांस्कृतिक केंद्र, ग्राम सचिवालय, लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र, जिम हाल, आउट डोर जिम, इंडोर जिम, भूजल प्रबंधन (तरल कचरा प्रबंधन व ठोस कचरा प्रबंधन), व्यायामशाला/पार्क, स्ट्रीट, बस क्यू शेल्टर व वेलकम गेट का निर्माण व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना है। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा, जिला नगर योजनाकार प्रेम भारद्वाज, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक अनिल बनवाला, विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र सिंह, एसडीओ पिंजौर सतीश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed