फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Deputy Commissioner heard the problems of the people of the district in the Samadhan Camp

Panchkula News: उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनी जिला के लोगों की समस्याएं

Fri, 18 Jul 2025 12:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner heard the problems of the people of the district in the Samadhan Camp
पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर जिला के लोगों की समस्याओं का समाधान करें। वीरवार को उन्होंने समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बीपीएल, पेंशन व आर्थिक सहायता से संबंधित जिला के लोगों की 18 शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारी को उनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सुधा गुप्ता निवासी सकेतड़ी की फैमिली आईडी में नाम ठीक करवाने की शिकायत पर डीएम क्रिड को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विजय कुमार निवासी सुल्तानपुर की लिंक रोड पर वर्षा जल की निकासी के लिए पाइप डलवाने की मांग पर संबंधित विभाग को आवश्यक कारवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed