फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The dealer cheated 50 thousand rupees on the pretext of getting the car

Panchkula News: कार दिलाने का झांसा देकर डीलर ने 50 हजार रुपये ठगे

Sat, 27 May 2023 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The dealer cheated 50 thousand rupees on the pretext of getting the car
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। एक डीलर द्वारा कार दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पिंजौर पुलिस ने शिकायत मिलने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह निवासी द वेली डीएलएफ ने बताया कि कारोबार के संबंध में दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली में उसकी मुलाकात हरप्रीत सिंह जंडु उर्फ हैरी से हुई। उसने बताया कि वह कारों को खरीदने और बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब में भी कारों की डिलीवरी देता है। शिकायतकर्ता के अनुसार अगस्त 2022 में उसने अपनी पत्नी के लिए बाजार में आवागमन करने के लिए एक छोटी गाड़ी लेनी थी। उसने हरप्रीत सिंह जंडु उर्फ हैरी से बात की। हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह जल्दी ही उसे अच्छी कार देखकर फोटो भेजेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक माह बाद आरोपी हरप्रीत सिंह जडु उर्फ हैरी ने एक कार की फोटो भेजकर बुकिंग के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि गूगल पे के माध्यम से अपनी घरवाली के फोन से 10 हजार रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए। कार का सौदा 80 हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कभी कार सर्विस के नाम पर तो कभी डिलीवरी देने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने फोन किया तो आरोपी ने फोन नहीं उठाया। इसके अलावा व्हाट्सएप पर किए मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने जब हरप्रीत सिंह के बारे में पता किया तो पता चला कि वह डिफाल्टर किस्म का है। कार की फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर उससे 50 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed