फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The dead body of a person was found hanging in the room, family members opposed the post mortem.

Panchkula News: व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, पोस्टमार्टम का परिजनों ने किया विरोध

Sun, 19 May 2024 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a person was found hanging in the room, family members opposed the post mortem.
पंचकूला। सेक्टर-26 आशियाना निवासी एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश सेक्टर-26 आशियाना निवासी के रूप में हुई है। वह पेशे से ठेकेदारी का काम करता था।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई गोविंद ने बताया कि शनिवार दोपहर वह करीब एक बजे घर पर खाना खाने पहुंचा था। उसके छोटे भाई राकेश ने बताया कि उसकी तीन लड़कों से बहस हो गई थी। इसके बाद उसने खुद अपने सिर पर बोतल मार ली। खाना खाने के बाद गोविंद अपनी पत्नी के साथ बड़ी बेटी को लाने स्कूल चला गया और मां को सेक्टर-28 में अपने किसी जानकार के यहां छोड़ दिया। घर पर उसका छोटा भाई अकेला रह गया। कुछ देर बाद बहन घर पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने तुंरत गोविंद को मामले की सूचना दी। गोविंद ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर देखा तो उसका भाई फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत नीचे उतारा और उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि राकेश का नशा छुड़वाने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल से उपचार चल रहा था। डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मोर्चरी में रखवाने को कहा तो परिजन डॉक्टर के साथ बहस करने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते बल्कि वह शव को घर ले जाना चाहते हैं। पुलिस ने मामले को शांत किया और शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed