फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The date for admission in Government Industrial Training Institute has been extended till 27th June

Panchkula News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले की डेट 27 जून तक बढ़ाई

Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The date for admission in Government Industrial Training Institute has been extended till 27th June
पंचकूला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए डेट बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी इसके लिए 27 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों को 1200 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। इसमें आईटीआई सेक्टर -14, आईटीआई रायपुररानी, आईटीआई कालका और बिटना में एडमिशन होगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कालका स्थित बिटना की प्रधानाचार्या राजबाला वर्मा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के लिए विभाग के द्वारा आवेदन हेतू पोर्टल https://admission.itiharyana.gov.in/ 27 जून से ओपन कर दिया जाएगा। दाखिला संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश बारे विवरण पत्रिका, संस्थानो की सूची एवं संस्थान वार सीटों बारे सूचना उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विभिन्न दाखिला चरणो में मैरिट एवं सीट अलाॅटमेंट जारी करने के कार्यक्रम बारे सूचना भी दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उम्मीदवार आवेदन के लिए संस्थान में आकर आवेदन कर सकता है अथवा विभाग की वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर स्वयं भी दाखिला फार्म भर सकता हैं।
विज्ञापन

राजबाला वर्मा ने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (सीओपीए), कॉस्मेटोलॉजी ड्रेस मेकिंग, सिलाई प्रौद्योगिकी (2 इकाइयां), सतह अलंकरण तकनीक (कढ़ाई) के लिए 128 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। प्रार्थी को आवास प्रमाण पत्र, आरक्षण, जाति प्रमाण पत्र, अनाथ का प्रमाण पत्र, विधवा-विधवा की संतान, एक्स सर्विसमैन, एक्स सर्विस मैन आश्रित, परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र, आवेदक बैंक पासबुक, आवेदक की फोटो अपलोड करने हैं और ऑनलाइन पेमेंट होगी।उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड होना अनिवार्य हैं। आईटीआई में आने-जाने के लिए पंचकूला व कालका से बस की सुविधा उपलब्ध हैं, जिसमें लडकियों/महिलाओं का बस पास फ्री बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed