फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The culprits of Sanjay Verma murder case will get severe punishment: Arora

संजय वर्मा हत्याकांड के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा : अरोड़ा

Sun, 13 Jul 2025 11:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 13 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The culprits of Sanjay Verma murder case will get severe punishment: Arora
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने रविवार को अबोहर पहुंचकर प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा के श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। उन्होंने संजय वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है।

अरोड़ा ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार जांच में लगी हुई हैं। सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार गैंगस्टर वाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन


समारोह में विधायक संदीप जाखड़, विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, पूर्व विधायक अरुण नारंग, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी गुरमीत सिंह ने भी श्रद्धांंजलि भेंट की। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी संजय वर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी अबोहर पहुंच कर संजय वर्मा को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed