फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The courts will not open in February, cases will be heard online

फरवरी में भी नहीं खुलेंगी अदालतें, ऑनलाइन होगी मामलों की सुनवाई

Sat, 30 Jan 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
The courts will not open in February, cases will be heard online
चंडीगढ़ । कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने स्थिति के आंकलन के बाद निर्णय लिया है कि फरवरी में भी हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की अदालतें नहीं खुलेंगी। 30 जनवरी से 26 फरवरी तक जिन मामलों में तारीख पड़ी थी अब उन पर सुनवाई 5 मई से 30 जून के बीच होगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जो केस 24 मार्च लॉक डाउन के बाद हाईकोर्ट में दायर किए गए हैं और तारीख 30 जनवरी से 26 फरवरी के बीच तय है उन मामलों में सुनवाई तय तारीख को ही होगी। जो केस लगातार स्थगित होते आ रहे हैं उनको पूर्व की तरह तारीख दे दी जाएगी। अगर किसी मामले में सुनवाई बेहद आवश्यक हो तो वकील रजिस्ट्री में इसकी मेंशनिंग कर सकता है। अगर रजिस्ट्री इसे जल्द सुनवाई के योग्य समझेगी तो उसकी इजाजत के बाद केस पर सुनवाई हो सकेगी। हाईकोर्ट में फिलहाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो रही है और यह अब फरवरी में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed