{"_id":"6ade6737d9799128a30f0f61","slug":"shared-views-on-the-functioning-of-the-gram-panchayat-and-issues-related-to-rural-development-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-143047-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर रखे विचार
विज्ञापन
मांधना स्कूल में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधना में 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), सेक्टर-2 पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए।
पीजीटी इतिहास अंजू बाला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए जीएसएसएस बालदवाला के चरण सिंह, जीएसएसएस भूड़ी के राजेश कुमार और जीएसएसएस ठंडोग के सुरेश जागलान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
निर्णायक चरण सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। इससे विद्यार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास को समझने का अवसर मिलता है। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और आयोजन के लिए विद्यालय स्टाफ के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।