फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The construction work of foot overbridge is going on in full swing in Kalka

Panchkula News: कालका में जोरों पर चल रहा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य

Fri, 06 Jun 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The construction work of foot overbridge is going on in full swing in Kalka
कालका। रेलवे स्टेशन कालका में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके निर्माण के लिए विशालकाय मशीनों की सहायता से रेलवे आरक्षण केंद्र के समीप पुल के लोहे के ढांचे को खड़ा करने का काम किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन कालका और जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बनने वाले दोनों फुट ओवरब्रिज का निर्माण करीब आठ करोड़ की लागत से होगा। रेलवे स्टेशन कालका के एक अधिकारी ने बताया कि फुट ओवरब्रिज 50 मीटर लंबा होगा और इसकी एंट्री रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र के पास से होगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उसका निकास होगा। इसकी मदद से लोग स्टेशन के दोनों ओर से आ-जा सकेंगे। बताया कि एफओबी की चौड़ाई 12 मीटर होगी। यह रेलवे ट्रैक से करीब 7 से 8 मीटर तक ऊंचा होगा। रेलवे विभाग की अंबाला मंडल के कुल 14 के करीब रेलवे स्टेशनों पर एफओबी बनाने की योजना है।
विज्ञापन




बाहर से पुल से जा सकेंगे रेल पटरी के दूसरी ओर

पुल के बनने से रेलवे लाइन के इस तरफ ब्रॉडगेज वाली साइड पर रहने वाले लोगों को दूसरी ओर जाने में रेलवे लाइन पार नहीं करनी पड़ेगी। लोग सीधा पुल के माध्यम से रेलवे लाइन पार किए बिना ही पुल के ऊपर से दूसरी तरफ जा सकेंगे। वहीं, इससे रेलेव स्टेशन से दूसरी ओर जाने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। ब्रिज बनने से उनके समय की बचत होगी।
विज्ञापन


कोट


कालका रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का काम जोरों पर चल रहा है, इससे यात्रियों को रेल पटरी को ऊपर से पार करने की सुविधा मिलेगी। -नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed