फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The consignment of heroin involved in salt consignment will be included in the daughter's wedding

नमक की खेप में हेरोइन मंगवाने का आरोपी बेटी की शादी में हो पाएगा शामिल

Fri, 26 Jun 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The consignment of heroin involved in salt consignment will be included in the daughter's wedding
मोहाली। सीमा पार पाकिस्तान से नमक की आड़ में 532 किलोग्राम हेरोइन मंगवाने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने एक आरोपी को बड़ी राहत दी है। अब वह अपनी बेटी की शादी में शामिल हो सकेगा। हालांकि उसे पुलिस कड़े सुरक्षा पहरे में समारोह में लेकर जाएगी, इसके लिए अफसरों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

एनआईए की विशेष अदालत में आरोपी निरभैल सिंह ने अतंरिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें उसने बेटी की शादी के लिए 10 दिन की जमानत मांगी थी। 26 जून को उसकी बेटी की शादी है। अदालत ने दोनों पक्ष के वकीलों की दलीलों को भी सुना।
विज्ञापन

बता दें कि 29 जून, 2019 को जब पाकिस्तान से आई नमक की खेप में 532 किलो हेरोइन और 52 किलोग्राम नशीले पदार्थ मिले थे। इन्हें अमृतसर के अटारी इंटरनेशनल चेक पोस्ट पर पकड़ा गया था। इसके बाद अमृतसर के व्यापारी गुरपिंदर सिंह व जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा निवासी तारिक अहमद पर केस दर्ज किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह है जो पाकिस्तान से चल रहा था। इसके तार अफगानिस्तान तक फैले हैं। इसके बाद कई आरोपी पकड़े गए थे। एनआईए की जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह काफी खतरनाक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed