फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The condition of the patients in the surgery ward... sometimes in this ward, sometimes in that ward

Panchkula News: सर्जरी वार्ड के मरीजों का हाल... कभी इस वार्ड-कभी उस वार्ड

Tue, 02 Dec 2025 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of the patients in the surgery ward... sometimes in this ward, sometimes in that ward
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर पर काजल।
मई से चल रहा काम समय पर नहीं किया गया पूरा, अभी जनवरी तक काम चलने के आसार
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर भजक रहे ऑपरेशन के मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सर्जरी वार्ड का काम पूरा न होने के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सर्जरी वार्ड का काम समय पर नहीं किए जाने से कुछ मरीज तीन और कुछ छह दिन से स्ट्रेचर पर कभी इस वार्ड में तो कभी किसी दूसरी वार्ड में भटक रहे हैं। उन्हें एमडी मेडिसिन, निजी वार्ड और इमरजेंसी में लगातार शिफ्ट किया जा रहा है। इस वार्ड का काम मई में शुरू हुआ था। अस्पताल का सर्जरी वार्ड 19 नवंबर तक पूरा होना था लेकिन तय समय सीमा में काम पूरा न होने से मरीजों के ऑपरेशन लगातार टल रहे हैं। हरियाणा मानवाधिकार आयोग में सुनवाई के दाैरान पीडब्ल्यूडी की ओर से दायर जवाब में 18 जनवरी तक काम पूरा करने की बात कही है। सोमवार को पैर के ऑपरेशन वाले मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो सके। उन्हें स्ट्रेचर पर इमरजेंसी में भेज दिया गया। मोरनी से आए सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी कूल्हे की हड्डी टूटने के बावजूद पांच दिन से उनका ऑपरेशन नहीं किया गया है।

तीन दिन से स्ट्रेचर पर हूं, नहीं हुआ ऑपरेशन
मेरा एक्सीडेंट हो गया है। जांघ की हड्डी टूट गई है। चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई। सर्जरी वार्ड में बेड नहीं मिल रहा है। इस कारण इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर मेरा इलाज चल रहा है। सोमवार को ऑपरेशन के लिए लेकर आए लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। अब ऑपरेशन के लिए मंगलवार को बुलाया है।
विज्ञापन

काजल, निवासी मुबारकपुर
कोट --
पीडब्ल्यूडी को अस्पताल में चल रहा काम पूरा कराने के लिए कहा है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण वार्ड में जगह नहीं है। इस कारण ये हालात बने हैं। जितना जल्दी पीडब्ल्यूडी की ओर से काम किया जाएगा मरीजों को वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6
कोट --
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अस्पताल के काम पूरा किया जा रहा है। जल्द ही सर्जरी वार्ड का काम पूरा करेंगे। 15 दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
-आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed