फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The civic convenience centres built in nine sectors have not opened till date due to the tussle between HSVP and the corporation.

Panchkula News: नौ सेक्टरों में बने नागरिक सुविधा केंद्र एचएसवीपी और निगम की खींतचान में आज तक नहीं खुले

Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The civic convenience centres built in nine sectors have not opened till date due to the tussle between HSVP and the corporation.
पंचकूला सेक्टर 16 का सुविधा केंद्र।
एचएसवीपी-नगर निगम के बीच तालमेल की कमी से नौ सेक्टरों पर ताले
विज्ञापन

सेक्टर-4 से एमडीसी तक दो करोड़ से ज्यादा की योजना ठप, 26 तरह की सरकारी सेवाओं से वंचित हैं लोग

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम के बीच आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। पंचकूला के नौ सेक्टरों में बनाए गए नागरिक सुविधा केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। इन केंद्रों के दरवाजों और खिड़कियों के कांच तक टूट चुके हैं और हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। दो साल पहले सेक्टर-4, 7, 10, 15, 16, 17, 20, 25 और एमडीसी सेक्टर-5 में स्थापित केंद्रों पर आज तक कोई भी सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
एचएसवीपी के अधिकारी अब अगले सप्ताह हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) से बैठक कर इन केंद्रों को जल्द नगर निगम को हैंडओवर कराने की मांग करेंगे ताकि नागरिकों को योजनाबद्ध सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


दो करोड़ से ज्यादा खर्च, फिर भी दो साल से बंद पड़े केंद्र
एचएसवीपी ने प्रत्येक नागरिक सुविधा केंद्र पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए थे। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को 26 तरह की सरकारी सेवाएं मिलनी थीं। इनमें पेंशन बनवाना, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड आवेदन, बिजली व टेलीफोन बिल भुगतान, बीमा की किश्तें भरना, आयकर रिटर्न फाइलिंग सहित कई निजी सेवाएं जैसे मोबाइल रिचार्ज की सुविधा शामिल थी। बावजूद इसके दो साल बीतने के बाद एक भी केंद्र शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली-पानी की व्यवस्था, फिर भी संचालन शुरू नहीं
इन नागरिक सुविधा केंद्रों के संचालन के लिए एचएसवीपी की ओर से बिजली और पानी के कनेक्शन की व्यवस्था भी की गई है। सभी बुनियादी ढांचा तैयार होने के बावजूद केवल संचालन शुरू होना बाकी है लेकिन विभागीय खींचतान के चलते यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।

उपेक्षा और लापरवाही की भेंट चढ़ी योजना
शहरवासियों का कहना है कि नागरिकों की सहूलियत के लिए बनाई गई यह योजना अब उपेक्षा और लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। केंद्रों की हालत देखकर साफ है कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो यह ढांचा पूरी तरह खराब हो जाएगा।

सुविधाएं नहीं मिलीं
करीब दो वर्ष पहले लाखों रुपये खर्च कर पंचकूला सेक्टर-16 में नागरिक सुविधा केंद्र बनाए गए थे लेकिन आज तक लोगों को सुविधाएं नहीं मिलीं। इसे जल्द एचएसवीपी को शुरू कराना चाहिए।
-सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16, पंचकूला

दो साल से इंतजार कर रहे
इन केंद्रों का ढांचा तो बना दिया लेकिन सुविधाओं का कोई नामोनिशान नहीं है। दो साल से हम इंतजार कर रहे हैं कि नागरिकों को कब 26 तरह की सरकारी सेवाएं मिलेंगी।
- एसके नैय्यर, निवासी सेक्टर-15, पंचकूला

केंद्रों की स्थिति बेहद खराब
नागरिक सुविधा केंद्रों की स्थिति बेहद खराब है। कांच टूट चुके हैं और इनका कोई उपयोग नहीं हो रहा। जो केंद्र नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए थे वे गंदगी और टूट-फूट के शिकार हो चुके हैं।

- योगेंद्र क्वात्रा, निवासी सेक्टर-20, पंचकूला

कोट
दो साल पहले शहर में नागरिक सुविधा केंद्र बनाए थे। इन्हें चलाने के लिए कई बार यूएलबी को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन अब तक इन्हें नगर निगम ने हैंडओवर नहीं किया। अगले सप्ताह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक है जिसमें इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा।
- अशोक राणा, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed