फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The city's first three-level road will be built at Majri Chowk The city's first three-level road will be built at Majri Chowk

Panchkula News: माजरी चौक पर बनेगा शहर का पहला तीन स्तरीय मार्ग

Thu, 08 Jun 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
The city's first three-level road will be built at Majri Chowk
The city's first three-level road will be built at Majri Chowk
सेक्टर- 7, 11 और 17 की रेहड़ी मार्केट में बनेंगे पक्के बूथमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से पंचकूला शहर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सघन यातायात वाले माजरी चौक पर शहर का पहला तीन स्तरीय मार्ग बनेगा। इससे सेक्टर-1 और 2 की तरफ से घग्गर पार के सेक्टरों की ओर बिना सिग्नल के आवागमन हो सकेगा। इसके साथ ही सेक्टर- 7, 11 और 17 स्थित रेहड़ी मार्केट्स में पक्के बूथ विकसित किए जाने की योजना है।
खड़ग मंगोली में नवीनतम तकनीक पर आधारित श्मशान घाट बनाया जाएगा। यहां डेढ़ एकड़ भूमि पर ‘स्मृति वन’ विकसित होगा, जहां लोग अपने दिवंगत परिजनों की यादें ताजा रखने के लिए पौधे लगा सकेंगे। प्राधिकरण शहर में कई स्थानों पर बने आशियाना फ्लैट्स का रखरखाव भी करेगा। इसके लिए विशेष अनुदान का प्रबंध किया जा रहा है। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इन योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि शहर में अनेक स्थानों में बनी झुग्गियों में रहने वाले लोगों का पुनर्वास उनकी प्राथमिकता है। बैठक में पुनर्वास के अनेक विकल्पों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी को इन सभी परिवारों को भूमि उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि ये अपने लिए मकान बना सकें। इस पर एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि प्राधिकरण इस सुझाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। मामले पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने खड़क मंगोली में 40 एकड़ और सेक्टर-20 में 20 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाले के सौंदर्यीकरण के लिए पूरी योजना बनाई
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एमडीसी और सेक्टर-2 से गुजरते नाले के सौंदर्यीकरण के लिए पूरी योजना बन चुकी है। इसके लिए 9.68 करोड़ का टेंडर भी लगा दिया है। जल्द ही इन नालों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि 30 जून 2024 को तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान बुढ़नपुर गांव में सीवरेज की समस्या के निराकरण, अभयपुर में सामांतर सीवरेज लाइन बिछाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कहा कि रैली गांव की मार्केट के लिए पार्किंग क्षेत्र को बरकरार रखा जाए। शहर में शराब के ठेके के लिए जगह आवंटन पर भी विधान सभा अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि ठेकों के लिए जगह का आवंटन शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाए। सेक्टर - 9 की रेहड़ी मार्केट में आगजनी के बाद बन रही नई मार्केट की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सेक्टर 5 में शालीमार मॉल के आसपास सफाई करवाने की विशेष हिदायत दी गईं।


फायर स्टेशन, कैरेज-वे का निर्माण शीघ्र कराने को कहा
विस अध्यक्ष ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से शहर के सेक्टर - 31 में डिस्पेंसरी बिल्डिंग का निर्माण के बारे में भी जानकारी मांगी। एमडीसी के सेक्टर 5-बी में फायर स्टेशन का निर्माण, सेक्टर 26 और 27 रोड के साथ घग्घर पर दूसरे कैरेज-वे का निर्माण भी शीघ्र करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेक्टर - 26 में प्राथमिक विद्यालय के लिए भवन का निर्माण भी किया जाना है। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ये सभी कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। एमडीसी सेक्टर 1 के सामने सकेतड़ी रोड पर हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी।बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ मानव मलिक, एचएसवीपी के एसडीई अजय बंसल, सीई हरिदत्त शर्मा, एसई राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता एनके पायल, एके राणा, डॉ. निधि भारद्वाज, एसडीई डिवीज़न-1 कैलाश काला समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed