फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The car was parked in Sector-27 from 7:45 pm to 10 pm

Panchkula News: सेक्टर-27 में शाम पाैने सात से रात 10 बजे तक खड़ी रही कार

Wed, 28 May 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The car was parked in Sector-27 from 7:45 pm to 10 pm
पंचकूला। सेक्टर-27 में सात लोगों के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक परिवार की कार की लोकेशन मकान नंबर 1204 के पास खाली प्लॉट में शाम 6.40 से रात 10 बजे तक मिली है। पुलिस के मुताबिक परिवार सेक्टर-5 में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा सुनने के लिए गया ही नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री की कथा के समय प्रवीन मित्तल का पूरा परिवार सेक्टर-27 के खाली में प्लॉट में जहर खाने से कार में बेसुध पड़ा था। कार खड़ी देखने के एक घंटे बाद आसपास के लोग खिड़की पर तौलिया टंगा पाया तो संदेश हुआ। ड्राइविंग सीट पर प्रवीन मित्तल बैठा था। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। बाकी लोग पिछली सीट पर बेसुध पड़े थे। आसपास के लोगों ने प्रवीण से पूछा कि यहां आप क्या कर रहे हो तो प्रवीण ने जवाब दिया कि परिवार के साथ पंचकूला घूमने आया था। थकान होने पर सभी पिछली सीट पर सो रहे हैं। राणा नामक एक व्यक्ति ने पिछले सीट पर नजर दौड़ाई तो पाया कि सभी एक दूसरे पर उल्टी किए हुए थे। उनकी हालत ठीक नहीं थी। तुरंत आसपास के लोगों ने प्रवीन को पानी पिलाया। इसके बाद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पता चला कि सभी ने जहर खाया हुआ है।
विज्ञापन





आत्महत्या से पहले धीरेंद्र शास्त्री के समागम में नहीं गया था परिवार




सेक्टर-27 में सात लोगों के जहर खाकर आत्महत्या के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतक परिवार की कार की लोकेशन मकान नंबर 1204 के पास खाली प्लॉट में शाम 6.45 से रात के 10 बजे की मिली है। मृतक का पूरा परिवार सेक्टर-5 में धीरेंद्र शास्त्री के समागम में गया ही नहीं था। पुलिस के अनुसार बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा के समय प्रवीन मित्तल का पूरा परिवार सेक्टर-27 के खाली में प्लॉट में जहर खाने से कार में बेसुध पड़ा था। एक घंटे बाद आसपास के लोग कार की खिड़की में तोलिया टंगा देखकर मौके पर पहुंचे। वहां ड्राइविंग सीट पर प्रवीन मित्तल बैठा था और उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। बाकी लोग पिछली सीट पर बेसुध पड़े थे। लोगों ने प्रवीण से पूछा कि यहां आप क्या कर रहे हो तो प्रवीण ने जवाब दिया कि परिवार के साथ पंचकूला घूमने आया था। थकान होन पर सभी पिछली सीट पर सो रहे हैं। राणा नाम के एक व्यक्ति ने पिछले सीट पर नजर दौड़ाई तो पाया कि सभी एक दूसरे पर उल्टी किए हुए थे। उनकी हालत ठीक नहीं थी। तुरंत आसपास के लोगों ने प्रवीन को पानी पिलाया। इसके बाद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पता चला कि सभी ने जहर खाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






हमको दो सुसाइड नोट मिले हैं। एक डेस बोर्ड पर और दूसरा कार की चेकिंग के दौरान बैग के अंदर मिला है। दोनों की हैंड राइटिंग की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है कि ये सुसाइड नोट किसने लिखा है। एक सुसाइड नोट में प्रवीन की आर्थिक प्रणाली ठीक नहीं होने की बात लिखी गई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक प्रवीन की कार सोमवार की शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर सेक्टर-27 के मकान 1204 के पीछे खाली प्लॉट में थी। बाबा बागेश्वर की कथा से इसका कोई लेना देना नहीं है। -अमित दहिया, क्राइम एंड ट्रैफिक, डीसीपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed