फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The broken railing of the Tangri river bridge was repaired, people of many villages got relief

Panchkula News: टांगरी नदी पुल की टूटी रेलिंग ठीक करवाई, कई गांवों के लोगों को राहत

Sun, 29 Dec 2024 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The broken railing of the Tangri river bridge was repaired, people of many villages got relief
बरवाला। टांगरी नदी पुल के दोनों साइड की सुरक्षा रेलिंग ठीक करवा दी गई है। इससे अब सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कस्बा बरवाला से रायपुररानी, नारायणगढ़ व शहजादपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर बरवाला उप तहसील कार्यालय के नजदीक टांगरी नदी पुल के दोनों साइड की सुरक्षा रेलिंग पिछले कई महीने से टूटी पड़ी थी। जिसके चलते रात के अंधेरे में आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे थे।
बरवाला, मौली, टाबर, सरकपुर, गोलपुरा, बहबलपुर, बाग वाली, ककराली आदि कई गांवों के ग्रामीणों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इलाके के लोगों की इस गंभीर समस्या को अमर उजाला ने 24 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने टूटी पड़ी रोलिंग को ठीक करवा दिया है ।
विज्ञापन

विभाग की इस कार्रवाई पर बरवाला वासी राजपाल, राजेंद्र जैन, मौली वासी मिथुन राणा, करण नंबरदार, कर्मवीर, ककराली वासी बहादुर राणा, टोडा वासी अमनदीप सिंह व बिट्टू बागवाली आदि ने समस्या समाधान करवाए जाने पर अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed