फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The body of a young man was found under the culvert of the drain of Sector-17/18

Panchkula News: सेक्टर-17/18 के नाले की पुलिया के नीचे मिला युवक का शव

Thu, 10 Jul 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found under the culvert of the drain of Sector-17/18
पंचकूला। सेक्टर-17/18 के बीच बनी सड़क पर बने गंदे पानी के नाले की पुलिया के नीचे बुधवार करीब तीन बजे संदिग्ध हालत में एक 22 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में कचरा बीनने गए एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद शव को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। इस युवक का नाम संजय बताया जा रहा है और वह सेक्टर-17 के पास राजीव काॅलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हालत में मिले शव के पास से नशे का इंजेक्शन मिला है और इसके हाथ पर इंजेक्ट करने के चार निशान भी मिले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी पुलिस नहीं कर रही है कि व्यक्ति की मौत नशे से हुई है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटनास्थल पर व्यक्ति के आसपास खून के निशान भी मिले। वहीं व्यक्ति के उलटे पड़े शव को पुलिस ने नाले से निकालते वक्त सीधा किया तो मुंह से खून आने लगा। पुलिस ने आसपास के युवकों की मदद से शव को नाले बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। सेक्टर-16 पुलिस चौकी इंजार्ज सिंघ राज सिंह ने बताया कि अभी व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed