फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The body of a person was found under suspicious circumstances in Garhi Kotaha village

Panchkula News: गढ़ी कोटाहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद

Sat, 19 Jul 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The body of a person was found under suspicious circumstances in Garhi Kotaha village
रायपुररानी। गढ़ी कोटाहा गांव में पेट्रोल पंप के पीछे बने एक मकान से शुक्रवार को एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अनवर खान (45) निवासी मदनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनवर खान इस मकान का मालिक था और कुछ समय पहले तक मकान किराए पर दिया था। हाल ही में किरायेदारों ने मकान खाली कर दिया था। अनवर ने पत्नी को बताया था कि वह 16 जुलाई को घर की सफाई के लिए गढ़ी कोटाहा जा रहा है, इसके बाद लौटकर नहीं आया। 18 जुलाई को स्थानीय लोगों को मकान से दुर्गंध आने पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रायपुररानी पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्राथमिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed