{"_id":"67aa567a5caa24be23014c17","slug":"the-bigger-the-challenge-the-bigger-the-joy-chief-minister-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14930-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितनी बड़ी चुनौती, उतना ही बड़ा आनंद मिलेगा : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितनी बड़ी चुनौती, उतना ही बड़ा आनंद मिलेगा : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्चों से बात करते सीएम। संवाद
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र देकर कहा कि वे जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करें और उनसे घबराए नहीं। चुनौती स्वीकार कर काम करेंगे तो बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी अनुभव है जितनी बड़ी चुनौती होगी, उसको पूरा करने में उतना ही बड़ा आनंद मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-20 में आयोजित परीक्षा पे चर्चा-2025 के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा-2025 कार्यक्रम का दिल्ली से सीधा प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और बुरी संगत से बचें। उन्होंने कहा कि गलत रास्ते पर चलने से न केवल युवाओं का भविष्य अंधकारमयी हो जाता है बल्कि उनके माता पिता का जीवन भी बर्बाद होता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे आज प्रण लें कि नशे से दूर रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी उपस्थित थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रांगण में शहीद मेजर अनुज राजपूत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शहीद के पिता कुलवंश और माता ऊषा रोहिला भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री देश के करोड़ों विद्यार्थियों के लिए रोल माॅडल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न कोनों से आए विद्यार्थियों से बातचीत की और उनको परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के गुर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के परीक्षा से संबंधित प्रश्नों और शंकाओं का निवारण भी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने मन को स्थिर रख कर जीवन में किसी भी चुनौती का सामना कर सकते है। उन्होंने दैनिक जीवन में प्राणायाम के महत्व पर बात करते हुए कहा कि नियमित रूप से प्राणायाम करने से मानव शरीर में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया किया कि वे अपने बच्चों की इच्छा और क्षमताओं को जानने का प्रयास करें और जीवन की दिशा तय करने में सहायता करें। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और जिले के विभिन्न स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी उपस्थित रहे।