{"_id":"68a332335d914b00510400b9","slug":"the-attackers-created-a-ruckus-broke-vehicles-video-went-viral-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-111627-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हमलावरों ने मचाया उत्पात, तोड़ी गाड़ियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हमलावरों ने मचाया उत्पात, तोड़ी गाड़ियां, वीडियो वायरल
Mon, 18 Aug 2025 07:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नशा तस्करी की शिकायत करने पर माडल टाउन के आंबेडकर नगर इलाके में रविवार रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने इलाके में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां तोड़ डालीं और काफी नुकसान कर दिया। हमलावरों ने इलाके के युवक पर तेजधार हथियार से हमला करके उसको बुरी तरह घायल कर डाला। जिसके बाद हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज और अन्य वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरु की। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
इस मामले में इलाका निवासी अजय खन्ना ने कहा कुछ युवक बीयर की बोतलों में पेट्रोल भरकर उसे बम बनाकर इलाके में फेंक रहे थे। बदमाशों ने इलाके में कई कारें तोड़ी हैं। यह युवक इलाके में नशा बेचते है। उन्होंने बताया कि इलाके के एक युवक ने नशा बेचने से रोका गया था। जिसके बाद बदमाशों ने मोहल्ले में उत्पात मचाया। इलाके का एक युवक है जिस पर पहले भी 4 से 5 पर्चे दर्ज है। उसका घर तोड़ने के भी आदेश हैं। बताया जाता है कि हमलावरों के पास तलवार, पेट्रोल बम और पिस्टल थी।
पुलिस को एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं इलाका निवासियों ने एक युवक चौक में खड़ा था। कुछ युवक इलाके में चिट्टा बेच रहे थे। उक्त युवक ने उसे नशा बेचने से रोका तो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इलाका पार्षद मोंटी सचदेवा ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना हुई है। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के भी संज्ञान में है। थाना माडल टाउन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि जांच के दौरान नशा बेचने वाली बात सामने तो आई नहीं है। युवक शराब के नशे में थे और टक्कर होने के बाद उनका झगड़ा हुआ। हालांकि लोगों ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच भी की जा रही है।