फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The arrival of wheat in the mandis of Punjab crossed 100 lakh tonnes.

Panchkula News: पंजाब की मंडियों में गेहूं की आमद 100 लाख टन के पार

Fri, 28 Apr 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The arrival of wheat in the mandis of Punjab crossed 100 lakh tonnes.
चंडीगढ़। पंजाब की मंडियों में वीरवार को गेहूं की आमद 100 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई। इसमें से 99.5 लाख टन सरकारी एजेंसियों और निजी व्यापारियों ने खरीद ली है। व्यापारियों ने करीब 3.5 लाख टन जबकि बाकी गेहूं सरकारी एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी है। वीरवार को पहुंची कुल गेहूं में से केवल एक टन गेहूं की खरीद ही बाकी रही, जोकि गेहूं की सफाई के लिए रोकी गई।
विज्ञापन

खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि मौजूद सीजन में 100 लाख टन गेहूं की खरीद, पिछले साल इसी अवधि तक हुई 96 लाख टन खरीद से 30 फीसदी अधिक रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गेहूं खरीद की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में दाखिल हो गई है। पिछले साल हुई गेहूं की आमद की तुलना करते हुए मंत्री ने बताया कि यह सम्मान की बात है कि देश भर में गेहूं की सरकारी खरीद का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा पंजाब में पैदा हुआ है।
विज्ञापन


गेहूं की लिफ्टिंग के बारे में कटारूचक्क ने कहा कि इस साल मंडियों में 100 लाख टन गेहूं की आमद केवल 15 दिन में ही हो गई है जबकि पिछले साल इसी तारीख़ तक 22 दिन में 94 लाख टन गेहूं की आमद हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि गेहूं की लिफ्टिंग खरीद एजेंसियों का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ज़्यादातर जिलों में लिफ्टिंग की रफ़्तार गेहूं की आमद की रफ़्तार की अपेक्षा अधिक है, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed