फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The ancient Shri Kali Mata Temple will remain closed till March 10.

Panchkula News: 10 मार्च तक बंद रहेगा प्राचीन श्री काली माता मंदिर

Fri, 27 Feb 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The ancient Shri Kali Mata Temple will remain closed till March 10.
नवनिर्माण कार्य के चलते बड़ा निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीकालका। कालका स्थित प्राचीन श्री काली माता मंदिर 27 फरवरी (शुक्रवार) से 10 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि मंदिर भवन के नवनिर्माण कार्य के चलते सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम से बचने के लिए निर्धारित समय में प्रवेश पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी 9 से 26 फरवरी तक मंदिर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया था। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद नियमित समय पर दर्शन व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed