फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The airport will be closed for 24 days after repairs were carried out.

24 घंटे बंद नहीं होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट: रिपेयरिंग के साथ फ्लाइट्स भी होंगी संचालित, यात्री नहीं होंगे परेशान

Fri, 24 Oct 2025 11:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 11:30 PM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी के तरफ से पहले जारी नोटिफिकेशन में रनवे रिपेयर को लेकर एयरपोर्ट बंद करने की प्लानिंग 26 अक्तूबर से 7 नवंबर तक की गई थी। लेकिन अब रनवे रिपेयर के साथ ही हवाई जहाज का आवागमन शुरू रखने के कारण अब रनवे रिपेयर का कार्य 11 दिन बढ़ गया है।

विज्ञापन
The airport will be closed for 24 days after repairs were carried out.
सुनसान पड़ा चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ अब रिपेयरिंग के चलते 24 घंटे बंद नहीं रहेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के तरफ से रनवे के रिपेयरिंग का कार्य अलग अलग चरणों में किया जाएगा इसके साथ ही फ्लाइट्स का संचालन भी होता रहेगा। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि इससे पहले रिपेयरिंग के काम के चलते फ्लाइट्स का संचालन पूरी तरह से बंद किया गया था। अब पहले फेज में 26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक 7 घंटे फ्लाइट का संचालन किया जाएगा जबकि दूसरे फेज में 7 से 18 नवंबर तक 18 घंटे फ्लाइट का आवागमन किया जाएगा। ताकि चंडीगढ़ हवाई अड्डे से जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से अपनी फ्लाइट संचालित करने वाली सभी एयरलाइंस कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है जिसके आधार पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने रनवे को एयरफोर्स व सिविल एयरलाइंस भी प्रयोग करती है,ऐसे में समय-समय पर रिनोवेशन का कार्य किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के तरफ से पहले जारी नोटिफिकेशन में रनवे रिपेयर को लेकर एयरपोर्ट बंद करने की प्लानिंग 26 अक्तूबर से 7 नवंबर तक की गई थी। लेकिन अब रनवे रिपेयर के साथ ही हवाई जहाज का आवागमन शुरू रखने के कारण अब रनवे रिपेयर का कार्य 11 दिन बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चंडीगढ़ के रनवे रिपेयर के दौरान अथॉरिटी की और से रनवे-11 पर आईएलएस कैट-2 को अपग्रेड किया जा सकता है।

अथॉरिटी के तरफ से जारी की गई नई नोटिफिकेशन के तहत रनवे रिपेयरिंग के बाद फ्लाइट का आवागमन इस प्रकार से होगा।
26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक - सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक 
7 से 18 नवंबर तक - सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed