{"_id":"68eff28c62ba6abc5c0bfa9b","slug":"the-administration-has-taken-a-tough-stand-on-the-discovery-of-worms-in-moong-dal-halwa-and-has-ordered-surprise-inspections-of-sweet-shops-and-food-establishments-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19885-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मूंग दाल के हलवे में कीड़े निकलने पर प्रशासन सख्त, स्वीट्स शॉप्स और खाद्य प्रतिष्ठानों का होगा औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मूंग दाल के हलवे में कीड़े निकलने पर प्रशासन सख्त, स्वीट्स शॉप्स और खाद्य प्रतिष्ठानों का होगा औचक निरीक्षण
विज्ञापन
गोपाल स्वीट्स के मालिक उदयवीर बोले-वीडियो एक महीने पुराना, साइबर सेल में दी है शिकायत
पंचकूला। सेक्टर-8 के गोपाल स्वीट्स में मूंग दाल के हलवे में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पंचकूला प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को सेक्टर-1 लघु सचिवालय में मिठाई विक्रेताओंं और खाद्य प्रतिष्ठानों के मालिकों, मैनेजरोंं के साथ उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित करें। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी या मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वीट्स शॉप और खाद्य प्रतिष्ठानोंं पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार गोपाल स्वीट्स मेंं मिठाई खरीदने आए व्यक्ति ने मूंग दाल का हलवा खरीदा। इस दौरान उसमें कीड़े निकलने की बात सामने आई है। वहीं, गोपाल स्वीट्स के मालिक उदयवीर ने बताया यह वीडियो एक महीने पुराना है। इसकी शिकायत साइबर सेल में दी है। अभी तक इसकी जांच नहीं हो पाई है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रमुख मिठाई विक्रेताओं गोपाल स्वीटस, अनुपम स्वीट्स, सिंधी स्वीट्स, रौनक स्वीट्स के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, पंचकूला एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, कालका एसडीएम संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद के अलावा गोपाल स्वीट्स से मनप्रीत सिंह, सिंधी स्वीट्स से अभिषेक बजाज, अनुपम स्वीट्स से रवि, रौनक स्वीट्स से श्रीचंद्र और अन्य स्वीट्स शॉप्स और खाद्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को आश्वासन- खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर रखेंगे विशेष ध्यान
बैठक में स्वीट्स शॉप्स और खाद्य प्रतिष्ठानों से आए प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि त्योहारों के मद्देनजर मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने दिए ये निर्देश
-खाद्य पदार्थ जैसे दूध, मावा, मिठाई, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट और ब्रांडेड स्वीट्स की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएं
-सभी मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो
त्योहारों के अवसर पर लोग मिठाइयां और खाद्य सामग्री खरीदते समय उनके निर्माण एवं समाप्ति तिथि, गुणवत्ता तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
खाद्य सुरक्षा विभाग अब तक लिए 34 सैंपल
त्योहारों के अवसर पर पंचकूला खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक 34 सैंपल लिए हैं। इनमें अनुपम स्वीट्स, सिंधी स्वीट्स, रौनक स्वीट्स सहित शहर के विभिन्न मिठाइयों की दुकान शामिल हैं। पंचकूला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद कुमार ने बताया कि मिठाई के दुकानदारों को सैंपल भरकर मुधबन लैब भेज दिया गया है। साथ ही अधिक उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों जैसे दूध, मावा, मिठाई, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट और ब्रांडेड स्वीट्स की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
एसडीएम ने की मिठाई विक्रेताओं के साथ बैठक, जाकहा-मिलावट पर होगी सख्त कार्रवाई
कालका। दिवाली के त्योहार को देखते हुए एसडीएम कालका संयम गर्ग ने शहर के मिठाई विक्रेताओं के साथ बैठक की और उन्हें मिलावट से मुक्त साफ-सुथरी मिठाइयां तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मिलावटी मिठाई या उत्पाद पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है जो स्वीट्स शॉप्स और रेस्टोरेंट के साथ-साथ अन्य मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगी।