फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused who killed a youth in Kalka was arrested

Panchkula News: कालका में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The accused who killed a youth in Kalka was arrested
पंचकूला। कालका में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार उर्फ लल्लू (42) कालका निवासी के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिला का रहने वाला है। कालका थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसका चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन



सैलरी निकालने पर आया गुस्सा, कर दी हत्या

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर को कालका क्षेत्र के टिब्बी मोहल्ला में कुलदीप सिंह (25) का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। कुलदीप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था। वह तीन साथियों अनिल, बंटी और मोहनलाल के साथ किराए पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की मां ने आरोप लगाया था कि पैसों के लेन-देन को लेकर रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या की है। सूत्रों की मानें तो कुलदीप ने अनिल की सैलरी निकाल ली थी। इस विवाद में गुस्से में आकर अनिल ने तेजधार हथियार से वार कर कुलदीप की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed