{"_id":"68e5583df96c57e68a09615b","slug":"the-accused-who-broke-into-the-house-and-stole-the-house-was-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-127948-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Oct 2025 11:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
नकदी और चांदी बरामद, आरोपी को अदालत में भेजा गया न्यायिक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने सेक्टर-28 पंचकूला निवासी सतीश को गिरफ्तार किया है, जिसने घर का दरवाजा तोड़कर नकदी और चांदी की चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद और लगभग 50 ग्राम चांदी बरामद की गई।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में की गई।
कैसे हुआ मामला उजागर
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 2 जून को शिकायतकर्ता ने सेक्टर-25 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि 1 जून की शाम जब वह घर पहुंचे, तो दरवाजा टूटा हुआ और नकद व चांदी का सामान गायब मिला। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी मदद और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। 6 अक्टूबर को आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी ने वारदात करने की बात स्वीकार की और चोरी की गई रकम व चांदी बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।