फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused who attacked the councilor was sent to jail

पार्षद पर हमला करने वाले आरोपी को जेल भेजा

Wed, 17 Mar 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
The accused who attacked the councilor was sent to jail
पंचकूला। वार्ड नंबर-6 के पार्षद पंकज वाल्मीकि पर हमला करने के आरोपी अजय को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अस्पताल में भर्ती मोना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार को उसे जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस की तरफ से आरोपी राहुल, शिवा, बाला, विक्की, और अजय की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेेताओं ने कॉलोनी को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया है। इसे लेकर कॉलेनी के नेताओं पर लगातार हमले हो रहे है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए डीसीपी को लिखा पत्र
कांग्रेसी पार्षद उषा रानी के पति राम प्रसाद ने डीसीपी को पत्र लिखकर मांग की है कि राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी में लगातार नशे का कारोबार चल रहा है। इसलिए इसे बंद कराया जाना चाहिए। नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बाद सभी पर खतरा बना हुआ है। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। डीसीपी ने ज्ञापन लेने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को जांचने का निर्देश सेक्टर-14 थाना प्रभारी और सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed