फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused of shooting turned out to be the son of the real aunt, 3 arrested

Panchkula News: सगी बुआ का बेटा ही निकला गोली मारने का आरोपी, 3 गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 09:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 20 Jun 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
The accused of shooting turned out to be the son of the real aunt, 3 arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिला पुलिस ने गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या का कारण मृत युवक द्वारा अपने रिश्तेदार की दुकान से हटकर अपनी दुकान खोलने की रंजिश बताई गई थी। यह जानकारी जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक ने शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी (जांच) डॉ. मुकेश कुमार की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह और गढ़शंकर व माहिलपुर थाने के प्रमुख शामिल थे।
विज्ञापन

टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा इस दौरान घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों की तकनीकी तौर पर जांच करने पर पाया गया कि कथित आरोपी नवीन कुमार की झुंगियां (बीनेवाल) में नवी फैशन पाॅइंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है तथा उसके मामा का लड़का आर्यन उसकी दुकान पर काम करता था, जो अब गांव झुंगियां में अपनी अलग दुकान खोलना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन का नवीन कुमार की दुकान के सभी ग्राहकों से काफी मिलना-जुलना था। नवीन को डर था कि यदि आर्यन अपनी दुकान उसकी दुकान के साथ खोलेगा तो उसकी बिक्री कम होगी। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि इसी रंजिश के चलते आरोपी नवीन ने आर्यन को जान से मारने की नीयत से 18 जून की रात करीब 11 बजे गढ़शंकर-नंगल रोड पर शाहपुर घट्टे में सुनसान जगह पर बहाने से अपनी कार रुकवाकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी नवीन कुमार ने यह पिस्तौल आरोपी गुरमुख सिंह व गुरदीप सिंह से ली थी। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि आरोपी नवीन द्वारा घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल 32 बोर, 1 राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद करके आरोपी गुरमुख व गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गुरमुख व गुरदीप के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed