फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The 113 day long relay hunger strike ends

Panchkula News: 113 दिनों से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त चीफ इंजीनियर के आश्वासन पर माने सीवर कर्मचारी

Thu, 19 Jun 2025 02:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 19 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The 113 day long relay hunger strike ends
सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स पर भूख हड़ताल पर बैठे थे कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मांगों के समर्थन में सीवरेज कर्मचारियों की 113 दिन से चल रही भूख हड़ताल चीफ इंजीनियर के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। चीफ इंजीनियर ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स पर कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे थे। दो माह का वेतन न मिलने और अन्य मांगों पर नगर निगम की नीतियों के विरोध में यह भूख हड़ताल चल रही थी। बुधवार को नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने वर्करों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई।
चीफ इंजीनियर ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोशिश रहेगी कि वर्करों की सैलरी समय पर मिले। उन्होंने कहा कि लंबित वेतन भी जल्द रिलीज किया जाएगा। लंबित पीएफ का मसला भी जल्द हल कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि नियमित कर्मचारियों को पेंडिंग तेल, साबुन, वर्दी और रेनकोट भी जल्द दिए जाएंगे। साथ ही आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को वर्दी और तेल साबुन देने के लिए नगर निगम हाउस में एजेंडा लाया जाएगा। चीफ इंजीनियर के साथ कार्यकारी अभियंता प्रभजोत सिंह और राजबीर सिंह के अलावा एसडीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार, सुखबीर सिंह, राहुल वैद, राजिंदर कुमार, हरभजन सिंह, जसवंत सिंह, दविंदर कुमार सहित अन्य कर्मचारी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed