फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   TGT,TGT Examination, Police,UDC,Hariyan,

टीजीटी परीक्षा के लिए नियुक्त किए अधिकारी

Fri, 22 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
TGT,TGT Examination, Police,UDC,Hariyan,
बीटीसी की परीक्षा देते परीक्षार्थी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 24 जुलाई को अपर डिवीजन क्लर्क व टीजीटी पंजाबी की परीक्षा के लिए नगराधीश ममता शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश पंचकूला की उपायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल ने जारी किए हैं। उन्होंने इस परीक्षा के लिए उड़न दस्ता अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने 24 जुलाई को सुबह 10 से 11.45 बजे तक आयोजित अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) परीक्षा केंद्र डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल सेक्टर-8, भवन  विद्यालय सेक्टर-15 में तहसीलदार कालका डा. कुलदीप को उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार बरवाला प्रदीप कुमार को न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 में आयोजित लिखित  परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार पंचकूला राजेश पुनिया को जैनेंद्रा गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1 व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर स्कूल सेक्टर-20  पंचकूला में यूडीसी की लिखित परीक्षा के लिए उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन

24 जुलाई को शाम 3 से 4.15 बजे तक होने वाली टीजीटी पंजाबी की लिखित परीक्षा के लिए डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल  सेक्टर-8, भवन विद्यालय सेक्टर-15 में नायब तहसीलदार रायपुररानी जगदीश चंद और चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 और जैनेंद्रा गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1 में आयोजित टीजीटी पंजाबी परीक्षा के लिए नायब तहसीलदार रूपेंद्र सिंह को तैनात किया गया है। डीसी द्वारा दिए गए आदेश में पंचकूला पुलिस 24 जुलाई को सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल महिला कांस्टेबल तैनात कर देगी। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा प्रबंध  किया जाएगा। उड़नदस्ता अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मी भी वॉकी-टॉकी के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed