फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   TGT candidates traveled for 18 days and raised slogans in front of HSSC office

Panchkula News: टीजीटी अभ्यर्थियों ने 18 दिन की यात्रा कर एचएसएससी ऑफिस के सामने की नारेबाजी

Mon, 06 May 2024 04:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
TGT candidates traveled for 18 days and raised slogans in front of HSSC office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कई जिलों के टीजीटी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर 18 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को सेक्टर-2 स्थित हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ऑफिस का घेराव करने पहुंचे। मौके पर पहले से भारी पुलिस बल तैनात था। सभी अभ्यर्थियों को बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टीजीटी टीचर्स अभ्यर्थियों से बातचीत की। अगले सप्ताह पांच सदस्यीय टीम सीएम हाऊस में अधिकारी से मिलकर उनको अपना मांगपत्र देंगे।
टीजीटी टीचर्स अभ्यर्थी एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रावत ने बताया कि उन्हें अगले सप्ताह मिलने का समय दिया गया है। बातचीत के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके बाद आगामी योजना बनाई जाएगी। 17 अप्रैल से रेवाड़ी से सभी टीजीटी टीचर्स ने सरकार के खिलाफ अपनी यात्रा शुरू की थी। रेवाड़ी से झज्जर, रोहतक, करनाल, अंबाला से होकर रविवार को टीचर्स सेक्टर-2 एचएसएससी ऑफिस के बाहर पहुंचकर वहां प्रदर्शन किया। इससे पहले फरवरी माह में भी टीजीटी टीचर्स अभ्यर्थियों ने मांगों को लेकर एचएसएससी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

टीजीटी अभ्यर्थी टीचर्स की मांग
टीजीटी टीचर्स अभ्यर्थी की मांग है कि उनका रिजल्ट जल्दी से जल्दी दिया जाए। इसके बाद उनको नियुक्ति दी जाए। टीजीटी 7471 परिवार लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस यात्रा का मकसद सरकार तक अपनी आवाज को पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed