{"_id":"61030dbe8ebc3e586170f747","slug":"terror-of-thieves-in-the-town-cables-of-tubewells-of-many-farmers-were-cut-from-the-fields-police-registered-a-case-and-started-investigation-into-the-matter-pkl-office-news-pkl421801961","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में चोरों का आतंक : खेतों से कई किसानों की ट्यूबवेलों की केबलें काटीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शूरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में चोरों का आतंक : खेतों से कई किसानों की ट्यूबवेलों की केबलें काटीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शूरू की
विज्ञापन
बरवाला। कस्बे और आसपास के गांवों में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात को गांव कामी और सुल्तानपुर के खेतों में लगे ट्यूबवेलों की मोटरों से बिजली की केबल चोरी कर ली गई। कामी और सुल्तानपुर के किसान भूषण शर्मा, योगेश्वर, नरेंद्र, रामनाथ, पंकज और सोहन लाल ने बताया कि बारिश होने पर उन्होंने अपना ट्यूबवेल बंद कर दिया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने बुधवार रात को उनके ट्यूबवेलों पर लगी सबमर्सिबल मोटरों की केबल चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि थोड़े-थोड़े समय बाद यह चोर गिरोह सक्रिय होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार चोरों द्वारा हर एक किसान के ट्यूबवेलों से जो केवल काटी गई है, उसकी कीमत तीन से चार हजार रुपये है। इस तरह चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर क्षेत्र के किसान चिंतित है। उपरोक्त किसानों ने कहा कि अब क्षेत्र के किसानों ने रात के समय खुद ग्रुप बनाकर चोर गिरोह को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। गुस्साए किसानों का कहना है कि अगर चोर गिरोह का एक भी सदस्य काबू होता है, तो वह उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे।
कनौली में ताले तोड़कर घर से गहने चोरी
बरवाला। गांव कनौली वासी बबीता पत्नी भान सिंह अपने परिवार के साथ डेराबस्सी गई थी। जैसे ही वह शाम को अपने घर वापस आई तो उसके घर के अंदर सभी दरवाजों, घर में रखी अलमारी, पेटी के ताले टूटे थे। उसमें से चोर गहने चुराकर फरार हो गए थे। उन्होंने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने अनुसार मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।