{"_id":"66df7c69be642a31e90fdb44","slug":"terror-of-the-gang-that-breaks-the-glass-and-steals-from-the-car-commits-six-incidents-in-two-months-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-115449-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शीशा तोड़कर कार से चोरी करने वाले गिरोह का आतंक, दो माह में कीं छह वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शीशा तोड़कर कार से चोरी करने वाले गिरोह का आतंक, दो माह में कीं छह वारदात
विज्ञापन
पंचकूला। कार का शीशा तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह ने आतंक मचाया हुआ है। लोग अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने से डरने लगे हैं। दो माह में कार का शीशा तोड़कर चोरी की छह वारदातों से लोग दहशत में हैं। रविवार शाम को भी सेक्टर-5 पार्क के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिया। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-25 निवासी श्याम सुंदर ने शिकायत में बताया कि वे रविवार शाम करीब 4:15 बजे खरीदारी के लिए विशाल मेगा मार्ट सेक्टर-5 पहुंचे थे। जब वे वापस आए तो उनको कार का शीशा टूटा मिला। कार से उनकी पत्नी का पर्स, जिसमें 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी गायब थी।
यवनिका पार्क से पर्स हुआ था चोरी
सेक्टर-12ए निवासी तनु दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 6:20 बजे वे मनीमाजरा स्थित ऑफिस से घर जा रही थी। रास्ते में सेक्टर-5 यवनिका पार्क के बाहर कार खड़ी कर पार्क में चली गईं। जब वे वापस आईं तो कार का शीशा टूटा था। उनका पर्स भी गायब था। पर्स में पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और ऑफिस की चाबियां थीं।
विज्ञापन
मदनपुर से दो लैपटॉप और पर्स चोरी
21 अगस्त को गांव मदनपुर में खड़ी कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप और पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी है। सनी वर्मा जीरकपुर निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वे प्राइवेट कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 21 अगस्त को वे पंचकूला में मीटिंग के लिए अपने साथी के साथ आए थे। उन्होंने अपनी कार सुबह करीब 11:30 बजे मदनपुर हाईवे के समीप स्लिप रोड पर खड़ी की थी। कार में दो लैपटॉप और उनका पर्स था। पर्स में करीब तीन हजार रुपये थे। जब वे मीटिंग खत्म करके वापस आए तो कार पिछला शीशा टूटा था। कार से दोनों लैपटॉप और उनका पर्स गायब था।
अगस्त माह में तीन वारदातों को दिया अंजाम
- 21 अगस्त को सेक्टर-9 पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी हुआ था।
- 23 अगस्त को सेक्टर-1 अहाते के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी किया गया।
- 23 अगस्त को सेक्टर-1 में कार का शीशा तोड़कर सोने की अंगूठियां, 3250 रुपये और दो मोबाइल फोन चोरी हुए।
क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -वीरेंद्र सांगवान, डीसीपी क्राइम