फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Terror: In Sector-10, an elderly woman was bitten by a dog, tore clothes, locals rescued the woman by driving the dog away

आतंक : सेक्टर-10 में बुजुर्ग महिला को कुत्ते ने काटा, कपड़े भी फाड़े, स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भगाकर महिला को बचाया

Thu, 27 May 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Terror: In Sector-10, an elderly woman was bitten by a dog, tore clothes, locals rescued the woman by driving the dog away
पंचकूला। सेक्टर-10 में बुधवार को एक 70 वर्षीय महिला को एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं कुत्ते ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। महिला किसी काम से घर निकली थी। इस घटना से हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों समेत सेक्टर के लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने इस मामले को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल को पत्र लिखकर रोष जताया है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी 70 वर्षीय महिला उमा वालिया ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से मार्केट गई थीं। जब वह घर के पास पहुंचीं तो कुत्ते ने पीछे से हमला कर दिया। बचाव में शोर मचाया, लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि कुत्ते ने पहले उनके कपड़े फाड़े इसके बाद पैर में काट लिया। लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मरहम पट्टी की।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-10 हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भारत हितैषी ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल को पत्र लिखकर कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि निकाय चुनाव में भाजपा पार्टी द्वारा वादा किया गया था कि सत्ता में आते ही सबसे पहले शहरवासियों को कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाया जाएगा। इसके बाद सड़क हादसों को रोकने के लिए लावारिस पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाएगा। अभी तक दोनों कार्यों में एक भी पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed